
गुरुग्राम में बाइक-SUV की टक्कर का खौफनाक VIDEO आया सामने, युवक की हुई मौत
AajTak
हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को बाइक और एसयूवी में हुई भीषण टक्कर में हाई स्पीड बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई थी. अब इस घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें बाइक सवार एसयूवी से टक्कर होने के बाद हवा में उछल कर गाड़ी के पीछे जाकर गिरता है. घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस के आने के बाद भी अक्षत को बचाया नहीं जा सका.
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को एक बाइक और महिंद्रा 3XO एसयूवी के बीच हुई जबरदस्त टक्कर का खौफनाक वीडियो अब सामने आया है. इस हादसे में हाई स्पीक बाइक चला रहे अक्षत गर्ग नाम के युवक की मौत हो गई थी.
बता दें कि मृतक अक्षत गर्ग रविवार रात काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, तभी गलत साइड से आ रही महिंद्रा 3XO ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही अक्षत बाइक से उछल कर गाड़ी के पीछे सड़क पर दूर जा गिरा था. एम्बुलेंस के जल्दी पहुंचने के बावजूद अक्षत गर्ग को बचाया नहीं जा सका था.
वीडियो में अक्षत के दोस्त प्रद्युम्न को अपने दोस्त अक्षत को जगाने की कोशिश करता हुए भी देखा जा सकता है. उसके रोने की भी आवाज आ रही है. प्रद्युमन एसयूवी चल रहे आरोपी से ये भी पूछ रहा है कि वह गलत साइड में गाड़ी क्यों चला रहा था. वो वीडियो में लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कहता हुआ नजर आ रहा है.
दोस्त ने की होश में लाने की कोशिश लेकिन अक्षत की नहीं बची जान
इस दुर्घटना के चश्मदीद गवाह और मृतक के दोस्त प्रद्युमन का आरोप है कि यह एक तेज़ ड्राइविंग लेन थी जहां आरोपी गलत साइड से गाड़ी चला रहा था. प्रद्युमन ही इस मामले में शिकायतकर्ता भी है.
पुलिस ने एसयूवी चला रहे युवक को किया गिरफ्तार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










