
गुरुग्राम में ऑनर किलिंग, झूठी शान के लिए बेटी की हत्या, पिता, ताऊ और भाई अरेस्ट
AajTak
गुरुग्राम से ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक 18 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई. फिर उसके शव को जला दिया गया. इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के पिता, ताऊ और उसके भाई को गिरफ्तार किया है. साथ ही अन्यों लोगों की तालाश में जुटी है.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक 18 साल की लड़की के हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सोहना इलाके में झूठी शान की खातिर 18 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतारा गया. पुलिस ने ऑनर किलिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
गुरुग्राम पुलिस ने मृतक लड़की मानसी के पिता, भाई और ताऊ को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन अन्यों की तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक 31 जनवरी लड़की कंप्यूटर क्लास के लिए निकली थी. जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई. 33 दिन की गहराई से जांच के बाद पुलिस ने ऑनर किंलिंग का खुलासा कर दिया.
गला दबाकर लड़की की हत्या फिर जलाया शव
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ था कि 31 जनवरी को लड़की लापता हुई थी. 2 फरवरी को प्रेमी के परिजनों ने लड़की को उसके परिजनों को सौंपा था. जिसके बाद 3 फरवरी को 18 साल की मानसी की हत्या कर दी गई. क्योंकि परिजनों को लड़की का प्रेमी प्रसंग पसंद नहीं थी. जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी की शाम योजन बनाकर मानसी को गाड़ी में बैठाया. उसके बाद बलबीर उसका बड़ा भाई और उसके तीनों बेटे गाड़ी बैठे. फिर मानसी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को सोहना के साथ लगती अरावली की पर्वतमाला में शव को जला दिया और वापस घर आ गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










