
गुरुग्राम: फर्जी IPO ऐप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम साइबर पुलिस ने फर्जी IPO ऐप के जरिए निवेश का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एक शिकायतकर्ता के खाते से 2 लाख की ठगी की और बाद में बैंक खाता बेच दिया. पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारियां जुटा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
गुरुग्राम साइबर पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों को आईपीओ (IPO) में निवेश का झांसा देकर उनके बैंक खातों से पैसे ठगते थे. पुलिस ने गुरुवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरद कांत मिश्रा (32) निवासी पटेल नगर और यतिन कुमार (30) निवासी जनकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है. दोनों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने 7 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा. उस व्यक्ति ने झांसे में आकर निवेश किया, जिसके बाद उसके बैंक खाते से लाखों रुपये की निकासी कर ली गई.
शिकायत मिलने के बाद साइबर अपराध (दक्षिण) थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें दिल्ली से धर दबोचा.
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की गई राशि में से 2 लाख एक फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जो इन आरोपियों से जुड़ा हुआ था. पुलिस के अनुसार, बाद में इन दोनों ने उक्त बैंक खाता 30,000 में किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया.
साइबर सेल के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) प्रियांशु देवान ने बताया कि अभी पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी रैकेट में और कौन-कौन शामिल हो सकता है, साथ ही, इस फर्जी ऐप से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






