
गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, पुलिस आतंकी-गैंगस्टर एंगल से कर रही जांच
AajTak
पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस गैंगस्टर और आतंकी एंगल से मामले की जांच कर रही है.
पंजाब के गुरदासपुर जिले में देर रात एक पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई. यह घटना सरहदी कस्बे दोरांगला थाना क्षेत्र के गांव आदिया में रात करीब 1 बजे हुई. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई. सूत्रों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मियों के सर्विस वेपन बरामद कर लिए गए हैं.
वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों ने बताया कि जांच टीम मृतकों के मोबाइल फोन की भी पड़ताल कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें. मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान होमगार्ड अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह के रूप में हुई है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य शर्मा मौके पर पहुंचे. उनके साथ फॉरेंसिक टीमों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. इसके अलावा बीएसएफ के डीआईजी जेके विरदी भी मौके पर पहुंचे. एसएसपी ने बताया कि दोनों जवान चौकी के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए. पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है.
उन्होंने कहा कि इस घटना की गैंगस्टर और आतंकवादी एंगल से भी पड़ताल की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित साजिश से इंकार न किया जा सके. जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'यह अत्यंत चिंता का विषय है कि गुरदासपुर जिले के अधियान गांव में एक चेकपोस्ट के पास हमारे दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदना है. साथ ही, हम राज्य और केंद्र सरकार दोनों से आग्रह करते हैं कि वे हत्याओं की गहन जांच करें, दोषियों की पहचान करें और उन्हें दंडित करें. हम सभी को मिलकर इस स्थिति का सामना करना होगा. हम अपने लोगों, राज्य और देश की सुरक्षा के मामले में पक्षपातपूर्ण या विभाजित नहीं हो सकते.'

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









