
गुड न्यूज! इस रूट पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, लिस्ट में देखें टाइम शेड्यूल
AajTak
Indian Railways: पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) गर्मी की छुट्टियों में लोगों के आवागमन के लिए 3 जोड़ी यानी 6 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच, दानापुर और पुणे के बीच एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई और मालदा टाउन के बीच चलने समर स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं.
स्कूलों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है. इसी के मद्देनजर भारतीय रेलवे हर साल गर्मी की छुट्टियों में समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत 3 जोड़ी यानी 6 और समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया गया है.
पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है, ताकि गर्मी की छुट्टियों में लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो. इसी क्रम में और 03 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. इनमें समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 01043/01044, दानापुर और पुणे के बीच 01039/01040 एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई और मालदा टाउन के बीच 01031/01032 स्पेशल शामिल हैं.
देखें ट्रेनों की लिस्ट और टाइमिंग
> मुजफ्फरपुर-हाजीपुर- पाटलिपुत्र-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी के रास्ते समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर -लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल चलाई जाएगी. यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 04.05.2023 से 08.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को तथा समस्तीपुर से 05.05.2023 से 09.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी.
> गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गुरुवार को 12.15 बजे खुलकर शुक्रवार को 17.10 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से शुक्रवार को 23.20 बजे खुलकर शनिवार को 02.20 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए रविवार को 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






