
गुडन्यूज! मुंबई मेट्रो में सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट्स समेत इन लोगों को किराए में 25 फीसदी की छूट
AajTak
Maharashtra Day: मुंबई मेट्रो में सीनियर सिटीजन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए किराए में 25 प्रतिशत की छूट के साथ सफर करने का मौका है. महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, मुंबई 1 नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल करने वाले तीन श्रेणी के हजारों यात्रियों को यह छूट मिलेगी.
Maharashtra Foundation Day: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर एकनाथ शिंदे सरकार ने मुंबईवासियों को तोहफा दिया है. मुंबई मेट्रो में सीनियर सिटीजन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए किराए में 25 प्रतिशत की छूट के साथ सफर करने का मौका है. महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, मुंबई 1 नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल करने वाले इस श्रेणी के हजारों यात्रियों को यह छूट मिलेगी.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 65 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों, 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्रों और दिव्यांगों को यह छूट मुंबई-1 पास पर 45 ट्रिप या 60 ट्रिप के लिए मिलेगी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की तरफ से मुंबईकरों को यह तोहफा है.
जानकारी के मुताबिक, इस छूट का लाभ लेने के लिए मेट्रो लाइन 2ए और 7 की टिकट खिड़की पर संपर्क करके लिया जा सकेगा. बता दें कि मेट्रो 2ए (येलो लाइन) अंधेरी वेस्ट में दहिसर ई और डीएन नगर को जोड़ती है. जबकि लाइन 7 अंधेरी ई और दहिसर ई (रेड लाइन) के बीच चलती है.
किराए में 25 फीसदी की छूट की सुविधा 65 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों, 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्रों और दिव्यांगों के लिए है. इन तीन कैटेगरी के यात्रियों को रियायत के लिए कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे. दिव्यांगों को मेडिकल सर्टिफिकेट जबकि वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण पत्र एवं छात्रों को स्कूल पहचान पत्र जैसे वैध दस्तावेज टिकट खिड़की पर दिखाना होगा.
इन तीनों श्रेणी के लोग मुंबई 1 नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के जरिए ही इसका लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि नए और पहले खरीदे गए मुंबई-1 कार्ड पर भी छूट दी जाएगी और यह 30 दिनों के लिए वैध रहेगा. इसके पहले महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को बस यात्रा में 50 फीसदी की छूट दी थी.
1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? 1 मई को सिर्फ मजदूर दिवस ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र दिवस भी मनाया जाता है. भारत के दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात 1 मई को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं. भारत की आजादी के समय दोनों राज्य बॉम्बे प्रदेश का हिस्सा थे. मराठी और गुजराती भाषी लोग अपने लिए अलग-अलग राज्य की मांग कर रहे थे. इसके लिए राज्यभर में आंदोलन भी हुए थे. जिसके बाद आज के ही दिन यानी 1 मई 1960 को भारत की तत्कालीन नेहरू सरकार ने बॉम्बे प्रदेश को बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में बांट दिया था.1 मई 1960 को भारत के अलग महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








