
गुडन्यूज! इन रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी वंदे भारत समेत ये एक्सप्रेस ट्रेनें, देखिए स्टॉपेज की टाइमिंग
AajTak
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के बख्तियारपुर, दनियावां हाल्ट एवं पावापुरी रोड स्टेशनों पर एक-एक जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है.
यात्री सुविधाओं के मद्देनजर भारतीय रेलवे लगातार ट्रेनों को स्टेशनों पर नए ठहराव भी दे रहा है. इसी क्रम में रेलवे ने गाड़ी संख्या 22347/22348 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का बख्तियारपुर में गाड़ी संख्या 18623/18624 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस का दनियावां हाल्ट और गाड़ी संख्या 12391/12392 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस का पावापुरी रोड स्टेशन पर ठहराव देने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के इन स्टेशनों पर ठहराव दिए जाने से क्षेत्रीय लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के बख्तियारपुर, दनियावां हाल्ट एवं पावापुरी रोड स्टेशनों पर एक-एक जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है.
यहां देखें स्टापेज की डिटेल:
गाड़ी संख्या 22348/22347 पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहराव
दिनांक 13.10.2024 से गाड़ी संख्या 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 08.37 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 08.39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह दिनांक 13.10.2024 से गाड़ी संख्या 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 21.32 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 21.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
इसकी वजह से गाड़ी संख्या 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का मोकामा एवं लखीसराय स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है. दिनांक 13.10.24 से गाड़ी संख्या 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार मोकामा में 09.02/09.04 बजे तथा लखीसराय में 09.24/09.26 बजे रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








