
गुजरात: AAP ने किया दफ्तर में छापेमारी का दावा, पुलिस बोली- हमने नहीं मारी कोई रेड
AajTak
आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि अहमदाबाद स्थित उनके दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने रेड की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात चुनाव से पहले राज्य में आम आदमी पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से बीजेपी बौखला गई है. इसलिए ये कार्रवाई की गई. जैसे जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे भाजपा का डर बढ़ता जा रहा है.
दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद स्थित दफ्तर पर छापे की खबरों से पुलिस ने इनकार कर दिया है. अहमदाबाद पुलिस का कहना है कि AAP के दफ्तर पर इस तरह का कोई छापा नहीं मारा गया है.
दरअसल, आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि अहमदाबाद स्थित उनके दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने रेड की है. आप का दावा था कि पुलिस ने ये छापेमारी ऐसे वक्त पर की, जब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं.
केजरीवाल-सिसोदिया ने बीजेपी पर साधा था निशाना
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात चुनाव से पहले राज्य में आम आदमी पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन से बीजेपी बौखला गई है. इसलिए ये कार्रवाई की गई. जैसे जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे भाजपा का डर बढ़ता जा रहा है. गुजरात चुनाव में भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है, किसी भी तरह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को रोकना. मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं केजरीवाल से इतना डरते क्यों हो?
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है. AAP के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है. दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी. दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला. हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं.
पुलिस वालों ने वर्दी नहीं पहनी थी- आप नेता आजतक' से बातचीत में गुजरात आम आदमी पार्टी के नेता इशुदान गढ़वी ने अहमदाबाद पुलिस द्वारा AAP दफ्तर में रेड का दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने वर्दी नहीं पहनी हुई थी, पुलिस फॉर्मल ड्रेस में थी. उन्होंने कहा कि लिस द्वारा डाटा कलेक्शन ऑफिस में छापेमारी की गई. उन्होंने कहा कि 'अगर पुलिस कह रही है कि कोई रेड नहीं हुई तो मैं पुलिस वालों की पहचान बताने को तैयार हूं, उनके मोबाइल नंबर से भी लोकेशन ट्रेक कर सकते हैं' . हालांकि, आप नेता ने दावा किया है कि वहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










