
गुजरात समाचार के मालिक को कुछ ही घंटों में मिली जमानत, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया था अरेस्ट
AajTak
73 वर्षीय बहुबली शाह के ठिकानों पर ईडी ने शनिवार की सुबह कई जगह छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बहुबली शाह 15 से ज्यादा व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं. वे लोक प्रकाशन लिमिटेड के निदेशक हैं, जो गुजरात समाचार और जीएसटीवी (GSTV) चैनल चलाता है. उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह (85) अखबार के मैनेजिंग एडिटर हैं.
गुजरात समाचार के मालिक बाहुबली शाह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्हें स्वास्थ्य कारणों से जमानत मिल गई. 73 वर्षीय बहुबली शाह के ठिकानों पर ईडी ने शनिवार की सुबह कई जगह छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बहुबली शाह 15 से ज्यादा व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं. वे लोक प्रकाशन लिमिटेड के निदेशक हैं, जो गुजरात समाचार और जीएसटीवी (GSTV) चैनल चलाता है. उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह (85) अखबार के मैनेजिंग एडिटर हैं.
गिरफ्तारी के कुछ समय बाद बहुबली शाह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल ईडी ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
इस गिरफ्तारी से न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई, बल्कि यह मामला राजनीतिक हलकों में भी गूंज उठा. विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और इसे मीडिया को डराने और दबाने की साजिश बताया.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर लिखा कि 'गुजरात समाचार को खामोश करने की कोशिश सिर्फ एक अख़बार की नहीं, पूरे लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की एक और साज़िश है. जब सत्ता को आईना दिखाने वाले अख़बारों पर ताले लगाए जाते हैं, तब समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है. बाहुबली शाह की गिरफ्तारी डर की उसी राजनीति का हिस्सा है, जो अब मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है. देश न डंडे से चलेगा, न डर से.. भारत चलेगा सच और संविधान से.'
वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस गिरफ्तारी को भाजपा द्वारा स्वतंत्र मीडिया को सरकार के अनुरूप चलने के लिए मजबूर करने का प्रयास बताया. उधर, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बीजेपी की हताशा को दर्शाता है, जो हर उस आवाज को चुप कराना चाहती है, जो सच बोलती है और सवाल उठाती है.
कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भी ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से गुजरात समाचार केंद्र सरकार की आलोचनात्मक रिपोर्ट्स प्रकाशित करता रहा है, इसलिए टारगेट किया जा रहा है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









