
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बढ़ी टेंशन, दो मंत्रियों से छीना प्रभार
AajTak
चुनावी साल में गुजरात की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. गुजरात की भाजपा सरकार ने शनिवार रात कैबिनेट में बड़े बदलाव करते हुए राजस्व मंत्री और सड़क एवं भवन मंत्री से उनका प्रभार वापस लेकर दूसरे मंत्रियों को सौंप दिया है.
चुनावी साल में गुजरात की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. गुजरात की भाजपा सरकार ने शनिवार रात कैबिनेट में बड़े बदलाव करते हुए राजस्व मंत्री और सड़क एवं भवन मंत्री से उनका प्रभार वापस लेकर दूसरे मंत्रियों को सौंप दिया है.
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र त्रिवेदी से राजस्व मंत्रालय लेकर इसका चार्ज गृहमंत्री हर्ष संघवी को सौंपा गया है. वहीं, सड़क और भवन मंत्रालय पुर्णेश मोदी से वापस लेकर इसका चार्ज जगदीश पंचाल को दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक दोनों ही मंत्रियों पर भष्ट्रचार के आरोप लगने की आशंका थी, इससे पहले ही सरकार ने उनसे उनके विभाग छीन लिए. हालांकि, आधिकारिक तौर पर ज्यादा विभाग होने के कारण विभाग कम करने की बात कही जा रही है.
दरअसल, इस बार चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी भी है. इसलिए भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पार्टी बिल्कुल नहीं चाहती है कि उनके किसी भी मंत्री पर किसी तरह के आरोप लगें. इससे चुनाव में नुकसान हो सकता है. वहीं, अरविंद केजरीवाल इसे मुद्दा बना सकते हैं.
दरअसल, राजेन्द्र त्रिवेदी के पास राजस्व मंत्रालय के अलावा कानून मंत्रालय भी था. फिलहाल उनसे राजस्वा मंत्रालय की जिम्मेदारी ले ली गई है. बता दें कि गुजरात चुनाव को 4 महीने से भी कम समय बचा है.
बता दें कि पहले ही बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इस मामले पर भाजपा का कोई भी नेता आधिकारिक बयान देने से बच रहा है. हालांकि, मामले के सभी 11 दोषियों की रिहाई के बाद गोधरा के बीजेपी विधायक सीके राउलजी ने चौंकाने वाला बयान दिया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









