
'गुजरात में आवारा कुत्तों के आतंक से मॉर्निंग वॉक पर नहीं निकल पा रहे लोग,' हाई कोर्ट की टिप्पणी
AajTak
गुजरात हाई कोर्ट में मंगलवार को आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. यह भी जानकारी दी गई कि अकेले अहमदाबाद में आवारा कुत्तों के काटने के 60 हजार से ज्यादा मामले कैसे हो गए हैं. इसके अलावा, गुजरात के अलग-अलग शहरों में भी आंकड़े काफी ज्यादा हैं.
गुजरात के कई शहरों में आवारा कुत्तों के खतरे के संबंध में जनहित याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट ने सुनवाई की और कहा- आवारा कुत्तों के खतरे के कारण लोग मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा पा रहे हैं. कोर्ट ने यह भी कहा कि आवारा कुत्तों के खतरे को रोकना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
गुजरात हाई कोर्ट में मंगलवार को आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. यह भी जानकारी दी गई कि अकेले अहमदाबाद में आवारा कुत्तों के काटने के 60 हजार से ज्यादा मामले कैसे हो गए हैं. इसके अलावा, गुजरात के अलग-अलग शहरों में भी आंकड़े काफी ज्यादा हैं.
कोर्ट ने अहमदाबाद नगर निगम से कहा- औपचारिक पक्षकार कैसे?
तीन साल पहले आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर जनहित याचिका दायर की गई थी. हालांकि मामले में सुनवाई चल रही थी. अहमदाबाद नगर निगम ने अदालत से कहा कि वे इस मामले में सिर्फ औपचारिक पक्षकार हैं. जिस पर कोर्ट ने कहा कि वे औपचारिक पक्षकार कैसे हो सकते हैं? आवारा कुत्तों के खतरे को रोकना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
अब मामले में 17 अप्रैल को होगी सुनवाई
मामले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण गुजरात हाई कोर्ट ने केस को स्थगित कर दिया. AMC और सरकार को अगली तारीख में जवाब देना होगा. मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








