
गुजरात: महिसागर नदी पर बनेगा दो लेन का हाईलेवल पुल, हाल ही में ब्रिज टूटने से हुआ था हादसा
AajTak
गुजरात सरकार ने महिसागर नदी पर हाल ही में हुए पुल हादसे के बाद बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को घोषणा की कि महिसागर नदी पर एक नया दो लेन का हाईलेवल पुल बनाया जाएगा.
गुजरात सरकार ने महिसागर नदी पर हाल ही में हुए पुल हादसे के बाद बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को घोषणा की कि महिसागर नदी पर एक नया दो लेन का हाईलेवल पुल बनाया जाएगा. इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है और 212 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है.
यह निर्णय 9 जुलाई को आनंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले 40 साल पुराने पुल के एक हिस्से के ढहने के बाद लिया गया. इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए थे और अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. एक व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है.
पुराना पुल मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला अहम संपर्क मार्ग था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों, यात्रियों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी को देखते हुए सरकार ने तेज़ी से नया पुल बनाने का फैसला किया है.
मुख्यमंत्री ने वडोदरा और आनंद जिलों को जोड़ने वाले मुजपुर गांव के पास नया पुल बनाने की मंजूरी दी है. यह पुल 18 महीनों के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
सड़क एवं भवन विभाग के अधीक्षण अभियंता एनवी राठवा ने जानकारी दी कि मौजूदा दो लेन वाले मुजपुर अप्रोच रोड को चौड़ा कर चार लेन में बदला जाएगा और इसकी चौड़ाई 7 मीटर की जाएगी. इसके साथ-साथ हाइवे से पुल तक की 4.2 किलोमीटर की दूरी को भी चौड़ा कर चार लेन किया जाएगा.
इस बीच, महिसागर नदी में अब भी लापता व्यक्ति की तलाश रविवार को लगातार पांचवें दिन जारी रही. राहत दल रबर बोट और अन्य उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. साथ ही नदी से कई छोटे वाहनों का मलबा भी निकाला गया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









