
गुजरात: भावनगर में 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कोली समाज के साथ जताया समर्थन
AajTak
गुजरात के भावनगर में श्री वीर मंधाता कोली समाज द्वारा आयोजित 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में अरविंद केजरीवाल शामिल हुए. संगठन पिछले 12 सालों में 2000 से अधिक बेटियों की शादी करवा चुका है. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को कर्ज और दिखावे से बचाना है. केजरीवाल ने बेटियों की शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की बात कही.
गुजरात के भावनगर में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने राजनीति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का काम किया. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए. चारों तरफ खुशी का माहौल था. जब एक घर में शादी होती है तो पूरे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है, यहां तो एक साथ 151 बेटियों की डोली उठ रही थी. पूरा मैदान खुशियों से भरा हुआ था.
यह कार्यक्रम श्री वीर मंधाता कोली समाज संगठन द्वारा किया गया, जो पिछले 12 सालों से जरूरतमंद और अनाथ बेटियों की शादी करवा रहा है. अब तक 2000 से ज्यादा बेटियों की शादी करवाई जा चुकी है. कुछ साल पहले 501 जोड़ों की शादी एक साथ करवाई गई थी. यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को कर्ज और दिखावे से बचाने का अभियान है.
गुजरात में कोली समाज की बड़ी संख्या है. खेती, मछली पालन और मेहनत-मजदूरी से जुड़ा यह समाज सालों से आर्थिक रूप से कमजोर रहा है. शादी-ब्याह में ज्यादा खर्च की वजह से कई परिवार कर्ज में डूब जाते हैं. जमीन बेचनी पड़ती है, गहने गिरवी रखने पड़ते हैं. ऐसे में सामूहिक विवाह जैसे आयोजन गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बनते हैं. यहां बिना फिजूल खर्च के, सम्मान के साथ बेटियों की शादी होती है.
अरविंद केजरीवाल ने मंच से किसी तरह की राजनीतिक बात नहीं की. उन्होंने सिर्फ बेटियों की खुशियों की बात की, परिवारों की जिम्मेदारियों की बात की और समाज से अपील की कि दिखावे और कुरीतियों को खत्म करें. उन्होंने कहा कि अगर समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही अवसर मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकते हैं. मेहनती और प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से ज्यादा गुजरात पर फोकस हुए केजरीवाल, लेकिन मिला क्या?
इस कार्यक्रम में हर जाति और हर धर्म की बेटियां शामिल थीं. यह सिर्फ एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने का आयोजन था. आम आदमी पार्टी की यह मौजूदगी यह दिखाती है कि पार्टी सिर्फ चुनाव की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









