
गुजरात निकाय चुनावों में BJP का डंका, 68 नगर पालिकाओं में से 60 पर किया कब्जा
AajTak
भाजपा ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात की विकास यात्रा का परिणाम बताया है. पार्टी के अनुसार, जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम में भव्य जश्न मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटील भी शामिल हुए.
गुजरात में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. 68 नगर पालिकाओं में से 60 पर भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस केवल 1 नगरपालिका जीतने में सफल रही. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को निराशा हाथ लगी है. इनके अलावा समाजवादी पार्टी ने 2 नगर पालिकाओं पर कब्जा किया, जबकि 3 नगर पालिकाओं में टाई की स्थिति बनी रही. एक नगर पालिका में निर्दलीय ने जीत हासिल की है तो 1 नगर पालिका में किसी भी पक्ष को बहुमत नहीं मिल पाया है.
पिछली बार इन्हीं 68 में से 51 नगरपालिका में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. इस बार यह जीत की संख्या 51 से 60 पर जा पहुंची है. कुल मिलाकर इस स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने कुल 1403 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 260, समाजवादी पार्टी ने 34, आम आदमी पार्टी ने 28 और बसपा ने 19 सीटें अपने नाम की हैं. इनके अलावा निर्दलीय 151 सीटें जीते हैं.
जूनागढ़ में बीजेपी की तीसरी बार बहुमत
भाजपा ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात की विकास यात्रा का परिणाम बताया है. पार्टी के अनुसार, जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम में भव्य जश्न मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटील भी शामिल हुए.
भाजपा ने जूनागढ़ नगर निगम में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए 60 में से 48 सीटें अपने नाम कीं. इस पर भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात का विकास निरंतर जारी है और जनता ने इसे एक बार फिर समर्थन दिया है.
विपक्ष को झटका

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






