
गुजरात: दावा का ओवरडोज देकर महिला को बेहोश कर मारा, कंपाउंडर ने चार महीने पहले दोस्त के मर्डर की बात कबूली
AajTak
गिर सोमनाथ के वेरावल में 10वीं पास कंपाउंडर श्याम चौहान को पुलिस ने पड़ोसी महिला भावनाबेन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी ने ब्लड रिपोर्ट बनवाने के बहाने महिला को बेहोशी की दवा का ओवरडोज देकर मार डाला और गहने लूट लिए. उसने चार महीने पहले अपने दोस्त की हत्या करने की बात भी कबूल की.
गिर सोमनाथ जिले के वेरावल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने 11 नवंबर को एक महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाते हुए 24 साल के पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी श्याम चौहान सिर्फ 10वीं पास है और गांव में अलग अलग डॉक्टरों के यहां कंपाउंडर के रूप में काम करता था.
11 नवंबर को भावनाबेन चांडेगरा की उनके घर में हत्या हुई थी. शुरुआत में मामला संदिग्ध दिखा क्योंकि घर की मेज पर एक इंजेक्शन मिला था और महिला के हाथ पर सुई का निशान पाया गया था. इसके साथ ही गद्दे पर खून के धब्बे थे और महिला के सोने के गहने भी गायब थे. इन सभी संकेतों से यह साफ हो गया था कि यह प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि लूट के उद्देश्य से की गई हत्या है.
डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
जांच में मृतक के घर के पास रहने वाले श्याम चौहान पर पुलिस का शक गया. पुलिस ने उस पर नजर रखी और कुछ ही समय बाद आरोपी चोरी किए गए गहने सोने की दुकान पर गिरवी रखने पहुंचा तो पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने भावनाबेन को ब्लड रिपोर्ट बनवाने के नाम पर भरोसे में लिया था. उसने कहा था कि वह उनकी थैलेसीमिया जांच रिपोर्ट तैयार कर देगा. इसी बहाने वह उनके घर पहुंचा और खून का नमूना लेने की जगह बेहोशी की दवा का ओवरडोज देकर उनकी हत्या कर दी.
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









