
गुजरात: ट्रक और कार में भिड़ंत, बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
AajTak
गुजरात के साबरकांठा के ईडर-हिम्मतनगर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग बर्थडे पार्टी में शामिल होने कर अपने घर लौट रहे थे.
गुजरात के साबरकांठा के ईडर-हिम्मतनगर हाईवे पर शुक्रवार सुबह-सुबह ट्रक और एक कार की भिड़ंत हो गई है. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घालयों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि साबरकांठा के ईडर-हिम्मतनगर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई. हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाके के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार, ये सभी लोगों हिम्मतनगर बर्थडे पार्टी में शामिल हो कर अपने घर लौट रहे थे. उसी वक्त ये हादसा हुआ है. मारने वालों में 7 महीने की एक मासूम बच्ची भी शामिल है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








