
गुजरात: जुआ खेलते पुलिस से पकड़े जाने के डर से नदी में कूदे दो युवक, डूबने से हुई मौत
AajTak
सूरत में तापी नदी के किनारे झाड़ियों में जुआ खेल रहे दो लोग पुलिस से बचने के लिए नदी में कूद गए. दोनों शख्स की डूबने की वजह से मौत हो गई. मृतक 8 से 10 अन्य लोगों के साथ पुल के पास खाली पड़े मैदान में जुआ खेल रहे थे.
गुजरात के सूरत में तापी नदी के किनारे झाड़ियों में 8 से 10 शख्स जुआ खेल रहे थे. इसी दौरान पुलिस झाड़ियों के पास पहुंच गई. जिसे देख सभी शख्स घबरा गए. उनमें से दो नदी में कूद गए और डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई.
पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शख्स के शवों को पानी से बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. दोनों मृतक 8 से 10 अन्य शख्स के साथ पुल के पास खाली पड़े मैदान में झाड़ियों में छिपकर जुआ खेल रहे थे.यह भी पढ़ें: शादी से लौट रहे परिवार की बाइक नाले में गिरी, दो बच्चों की डूबने से हो गई मौत
दूसरी तरफ पुलिस का पेट्रोलिंग चल रहा था जिसकी वजह से उन्हें लगा की पकड़े जाएंगे और पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदे. रांदेर पुलिस स्टेशन के पीआई ने कहा, 'पुल के पास एक खाली जगह है, जहां हमारी टीम पेट्रोलिंग कर रही थी.'
हालांकि, जुआरियों ने पुलिस को देखकर सोचा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आ रही है और वे भागने लगे. फिर ये दोनों लोग तापी नदी में कूद गए. इसी बीच अचानक पानी बढ़ने के कारण दोनों डूब गए. पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया था. जब तक उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक दो की मौत हो चुकी थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









