
गुजरात: अहमदाबाद में बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बिल्डिंग भरभराकर ढह गई. इस हादसे में 5 लोग मलबे में दब गए. हालांकि बाद में उन्हें राहत और बचाव दल के कर्मियों ने मलबे से बाहर निकाल लिया. बता दें कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी और ज्यादातर लोग पहले ही इसे खाली कर चुके थे.
गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बिल्डिंग ढह गई. हादसे के बाद चार से 5 लोग मलबे में दब गए. हालांकि, हादसे के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने उन्हें सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया.
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके के सोनल थियेटर के पास बने गोल फ्लैट अचानक भरभराकर ढह गए. इन्हें पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था. ज्यादातर लोग इन्हें खाली करके जा चुके थे. लेकिन दो परिवार अब भी इन जर्जर फ्लैट में रह रहे थे.
इससे पहले जनवरी 2023 में ही गुजरात के वडोदरा जिले में एक 2 मंजिला मकान गिर जाने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय मकान के रिनोवेशन का काम चल रहा था. हादसा वडोदरा जिले के करजण नगर के एक गांव में हुआ था. मरने वाले तीनों शख्स पेशे से मजदूर थे. मकान ढहने के बाद घटनास्थल पर काफी मलबा जमा हो गया था, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया. हादसे के बाद वहां काफी लोगों की भीड़ भी लग गई थी.
अहमदाबाद में लिफ्ट गिरने से हुई थी 7 मौतें
सितंबर 2022 में भी गुजरात के अहमदाबाद से इसी तरह का एक दर्दनाक हादसा सामने आया था, जिसमें एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी थी. इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था. लिफ्ट में कुल आठ लोग सवार थे. अचानक लिफ्ट जमीन पर आ गिरी थी. बताया गया था कि मजदूर बिल्डिंग में 9वी मंजिल पर लिफ्ट का काम कर रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ था.
दिल्ली के शास्त्री नगर में भी ढह गई थी बिल्डिंग

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










