
गुजरातः शादी की झांसा देकर नाबालिग से रेप, इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
अहमदाबाद के वाडज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़िता की उम्र 15 साल है. वह नौवीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता के कॉन्टेक्ट में आया था. आरोपी की उम्र 20 साल है. आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ घिनौनी हरकत की. जिसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई.
अहमदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोपी ने 15 साल की पीड़िता को शादी का झांसा देकर रेप किया. पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ वाडज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है. पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अहमदाबाद के वाडज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़िता की उम्र 15 साल है. वह नौवीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता के कॉन्टेक्ट में आया था. आरोपी की उम्र 20 साल है. आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ घिनौनी हरकत की. जिसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई.
पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता अभी 4 महीने की प्रेग्नेंट है. इस मामले में नाबालिग के पिता द्वारा FIR दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी का मेडिकल करवाया गया है. जल्द जो युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जिसके बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. इस वारदात से पीड़िता का परिवार पूरी तरह से अनजान था. एक दिन पीड़िता को पेट में दर्द उठा और उसे अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद परिवार को नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली. जिसके बाद परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई.
इसके बाद परिजनों ने नाबालिग बेटी से पूछताछ की तो ये बात सामने आई कि सात महीने पहले एक युवक से बेटी की दोस्ती हुई थी. जिसके बाद युवक उसे लेकर घूमने जाता था. युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी ने पीड़िता से कहा था कि वह इस बारे में अपने परिजनों को न बताए, वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा. इसी वजह से नाबालिग ने ये बात अपने परिजनों से छिपाई.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










