
गुजरातः पैराग्लाइडिंग के दौरान 50 फीट से गिरा दक्षिण कोरियाई टूरिस्ट, हो गई मौत
AajTak
गुजरात के मेहसाणा में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दक्षिण कोरियाई नागरिक 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गुजरात के मेहसाणा जिले में पैराग्लाइडिंग के दौरान दक्षिण कोरिया का एक व्यक्ति नीचे आ गिरा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि दक्षिण कोरियाई नागरिक 50 फीट की ऊंचाई से गिरा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहसाणा के कड़ी कस्बे के पास विसतपुरा गांव के स्कूल मैदान में हुआ. कड़ी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर निकुंज पटेल ने बताया कि दक्षिण कोरियाई नागरिक 50 वर्षीय शिन बियोंग मून पैराग्लाइडिंग कर रहा था. इस दौरान उसकी छतरी ठीक से नहीं खुली, जिससे वह संतुलन खो बैठा और लगभग 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा.
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद शिन बियोंग मून के दोस्त उसे अर्ध बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने दक्षिण कोरियाई नागरिक की मौत के पीछे गिरने के झटके के कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है.
दोस्त के साथ काडी के पास कर रहा था पैराग्लाइडिंग
पुलिस इंस्पेक्टर निकुंज पटेल ने कहा कि शिन वड़ोदरा की यात्रा पर था. वह और उसका कोरियाई दोस्त काडी शहर के पास विसतपुरा गांव में पैराग्लाइडिंग के लिए गया था. शनिवार शाम शिन और उसका कोरियाई दोस्त पैराग्लाइडिंग करने पहुंचा. उन्होंने कहा कि छतरी ठीक से नहीं खुलने की वजह से शिनकरीब 50 फीट की ऊंचाई से गिर गया.
उन्होंने कहा कि कादी पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित के जानने वालों और कोरियाई दूतावास को घटना के बारे में सूचित किया गया है. उन्होंने बताया कि कोरियाई नागरिक के पार्थिव शरीर को उसके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






