
गुजरातः कृष्णा सागर झील में डूब कर 5 बच्चों की मौत, 2 को बचाने में गई 3 की जान
AajTak
गुजरात के बटोद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. बटोद शहर के बाहर कृष्णा सागर झील में नहाते समय दो बच्चे डूबने लगे जिन्हें बचाने के लिए तीन और बच्चों ने छलांग लगा दी. झील में सभी पांच बच्चे डूब गए.
गुजरात में दर्दनाक घटना हुई है. गुजरात के बोटाद जिले में झील में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने डूबे बच्चों की तलाश शुरू की. झील में डूब जान गंवाने वाले सभी बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच बताई जा रही है. घटना 13 मई की है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक बोटाद शहर के बाहर कृष्णा सागर झील है. बताया जाता है कि दो बच्चे अपने दादा के साथ बोटाद झील देखने पहुंचे थे. झील देखने गए बच्चों ने दादा से झील में नहाने की जिद शुरू कर दी. बच्चों के जिद करने पर दादा ने उन्हें झील में नहाने की इजाजत दे दी. दादा की इजाजत मिलने के बाद बच्चे झील में नहाने चले गए.
झील में नहा रहे बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. झील में नहा रहे बच्चों को डूबते देख आसपास मौजूद तीन बच्चों ने भी झील के गहरे पानी में छलांग लगा दी. डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए झील में छलांग लगाने वाले तीनों बच्चे भी डूब गए. हादसे को लेकर बोटाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किशोर बलोलिया ने बयान जारी किया है.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक बोटाद के एसपी किशोर बलोलिया ने जानकारी दी है कि कृष्णा सागर झील में डूबने वाले सभी बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है. उन्होंने बताया कि सभी बच्चों के शव झील से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. बोटाद के एसपी ने ये भी बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में बच्चों के दादा से भी जानकारी ली गई है.
गौरतलब है कि कृष्णा सागर झील में जिस जगह ये हादसा हुआ है, वहां लोग नहाने पहुंचते रहते है. स्थानीय नागरिकों के मुताबिक उस स्थान पर ऐसा हादसा डराने वाला है जहां बड़ तादाद में लोग नहाते रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से उस जगह बचाव के लिए जरूरी उपाय करने, जंजीर लगाने की मांग भी की है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










