
'गिर के जंगल में 283 शेर मरे', गुजरात सरकार ने विधानसभा में बताया 2 साल का आंकड़ा
AajTak
गुजरात सरकार की ओर से कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में वन मंत्री ने विधानसभा में लिखित जवाब दिया है. इसमें बताया गया है कि पिछले दो साल की अवधि के दौरान गिर में 283 शेरों की मौत हो चुकी है.
एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध गिर के जंगल में पिछले दो साल की अवधि में 283 शेर, शेरनी और शावकों की मौत हो चुकी है. गुजरात सरकार की ओर से इस बात की जानकारी विधानसभा में लिखित रूप से दी गई है. विपक्षी कांग्रेस के एक विधायक की ओर से पूछे गए सवाल का गुजरात सरकार के वन मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने लिखित जवाब दिया.
गुजरात विधानसभा के चालू सत्र के दौरान सावरकुंडला से कांग्रेस के विधायक प्रताप दुधात ने शेरों की मौत को लेकर सवाल पूछा था. इसका जवाब सरकार की ओर से वन मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने लिखित में दिया. वन मंत्री ने सदन में ये बताया कि गिर के जंगल में पिछले दो साल में 283 शेरों की मौत हुई है. सरकार के मुताबिक इनमें से 29 की मौत दुर्घटना की वजह से हुई.
गुजरात सरकार ने विधानसभा में बताया कि पिछले दो साल में 254 शेरों की स्वाभाविक कारणों से मौत हुई है. इनमें 68 शेर, 73 शेरनियां और 142 शावक हैं. गिर के जंगल में शेर के साथ ही बड़ी तादाद में तेंदुए भी हैं. सरकार की ओर से विधानसभा में ये भी जानकारी दी गई है कि पिछले दो साल में 242 तेंदुओं की भी मौत हुई है. सरकार की ओर से विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक 242 तेंदुओं के अलावा उनके 91 बच्चों की भी मौत हुई है.
गिर के जंगल में जिन शेर की मौत हादसों से हुई है, उनमें अधिकतर हादसे कुएं में गिर जाने या फिर ट्रेन की चपेट में आ जाने से संबंधित हैं. गौरतलब है कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण गिर के जंगल सैलानियों के लिए बंद थे. बता दें कि 2020 में हुई शेर की गणना के मुताबिक गिर के जंगल में 674 शेर थे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










