
गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल को असम भेजने की तैयारी, डिब्रूगढ़ जेल में पहले से बंद हैं कई मददगार
AajTak
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब के मोगा स्थित रोड़ेवाल गुरुद्वारे में सरेंडर किया है. जहां से पुलिस उसे अमृतसर ले गई है और अमृतसर से सीधा असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाएगा. पता चला है कि अमृतपाल ने ही पंजाब पुलिस को सूचना दी थी.
भगोड़े खालिस्तानी नेता और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शनिवार शाम से मोगा के रोड़ेवाल गुरुद्वारे में छिपा हुआ था. अमृतपाल के बारे में अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी.
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस उसे अमृतसर ले गई है. जहां से आरोपी को सीधे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाएगा. इस जेल में पहले से अमृतपाल के तमाम मददगार भी बंद हैं.
दरअसल, इसी साल 23 फरवरी को अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों संग अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर एक सहयोगी को छोड़ने के मांग को लेकर धावा बोल दिया था. इस मामले से पंजाब पुलिस और सरकार की कड़ी आलोचना हुई थी.
इसके करीब 3 सप्ताह बाद यानी 18 मार्च से घटना के मुख्य आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई शुरू हुई. लेकिन भगोड़ा अमृतपाल पुलिस की टीमों को छका रहा था. हालांकि, अब 36 दिन बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है.
इससे पहले अमृतपाल के संगठन 'वारिस दे पंजाब' के आठ सदस्यों को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा चुका है. पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को गिरफ्तारी के बाद चार सदस्यों को डिब्रूगढ़ जेल भेजा था. इसके बाद 21 मार्च को अमृतपाल के रिश्तेदार हरजीत सिंह समेत 3 अन्य को करीब 2500 किलोमीटर दूर डिब्रूगढ़ जेल लाया गया था. हरजीत के खिलाफ भी NSA के तहत केस दर्ज किया गया था.
ये भी पढ़ें:- UP में रिकॉर्ड किया भड़काऊ वीडियो, ब्रिटेन से अपलोड... पुलिस को ऐसे चकमा दे रहा भगोड़ा अमृतपाल

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









