
गाय से लेकर फीमेल डॉग तक... यूपी में जानवरों से रेप करने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार
AajTak
कानपुर के बर्रा इलाके में गाय और फीमेल डॉग सहित कई जानवरों से रेप करने वाले बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार है और उसकी चिकित्सा जांच कराने का निर्णय लिया गया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बुजुर्ग पर गाय और फीमेल डॉग सहित कई जानवरों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. मामला बर्रा इलाके का है. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवींद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बर्रा-8, गुजैनी निवासी विजेंद्र मिश्रा (62) के रूप में हुई है.
उन्होंने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है. डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी ऐसा आरोप लग चुका है.
आदतन अपराधी है बुजुर्ग संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, 'पुलिस जांच के दौरान, हमें कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें मिश्रा को सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जानवरों के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा जा सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसकी चिकित्सा जांच कराने का निर्णय लिया गया है.’’
पालतू कुत्ते के कुकर्म इससे पहले बुलंदशहर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने पालतू कुत्ते के साथ कुकर्म किया. पालतू कुत्ते के साथ कुकर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ. कुत्ते के मालिक प्रेमचंद वर्मा उर्फ बबली ने थाना नगर कोतवाली पहुंचकर बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद आरोपी अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. फिर उसे जेल भेज दिया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










