
गायब छात्र, विदेशी कॉल और कनाडा कनेक्शन... शिमला के बिशप कॉटन स्कूल किडनैपिंग केस का ऐसे हुआ पर्दाफाश!
AajTak
Bishop Cotton School Kidnapping Case: बिशप कॉटन स्कूल से 600 मीटर दूर सनसनीखेज अपहरण कांड ने सभी को हिलाकर रख दिया. कक्षा 6 के तीन छात्र अपने नियमित वीकेंड आउटिंग पास के साथ स्कूल से निकले. उनको शाम 5 बजे तक स्कूल वापस लौटना था, लेकिन तीनों गायब हो गए.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एशिया के सबसे पुराने बिशप कॉटन स्कूल का इतिहास करीब 165 साल पुराना है. इस प्रतिष्ठित स्कूल में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा, पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत, मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, गोल्फ लीजेंड जीव मिल्खा सिंह, आईपीएल फाउंडर ललित मोदी, बॉलीवुड अभिनेता कुमार गौरव जैसे कई दिग्गजों ने पढ़ाई की है. लेकिन इस हाई प्रोफाइल स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था इस वक्त सवालों के घेरे में हैं. यहां से तीन छात्रों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने अपरहरणकर्ता का खेल खराब कर दिया.
9 अगस्त, शनिवार को बिशप कॉटन स्कूल से 600 मीटर दूर हुई इस सनसनीखेज अपहरण कांड ने सभी को हिलाकर रख दिया. कक्षा 6 के तीन छात्र करनाल का अंगद, मोहाली का हितेंद्र और कुल्लू का विदांश दोपहर 12:09 बजे अपने नियमित वीकेंड आउटिंग पास के साथ स्कूल से निकले. उनको शाम 5 बजे तक स्कूल वापस लौटना था, लेकिन तीनों गायब हो गए. स्कूल प्रबंधन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उनकी चिंता बढ़ गई. प्रधानाध्यापक मैथ्यू पी. जॉन ने तुरंत शिमला पुलिस से संपर्क किया. उनको इस बाबत जानकारी देते हुए तीनों छात्रों की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज करा दी.
उनकी शिकायत के आधार पर एफआईआर नंबर 20/2025, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2) के तहत दर्ज किया गया. एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाई. साइबर यूनिट और ड्रोन भी ऑपरेशन में लगाए गए. पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों बच्चों को न्यू शिमला में एक संदिग्ध कार में बैठते देखा गया. गाड़ी पर दिल्ली का नकली रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगा था. लोकेशन ट्रैकिंग से गाड़ी अपर शिमला की ओर जाती हुई दिखाई दी. पुलिस की आगे की जांच में चौंका देने वाला खुलासा हुआ. उनकी शक की सुई एक शख्स पर गई.
स्कूल के पुराने छात्र ने रची साजिश
उस शख्स का नाम सुमित सूद था, जो कि बिशप कॉटन स्कूल छात्र था. शिमला के पास ही कोटखाई के चैथला गांव में रहता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुमित स्कूल के सीसीटीवी कवरेज, आउटिंग सिस्टम और सुरक्षा के कमजोर बिंदुओं की पूरी जानकारी थी. उसने तीनों बच्चों को लिफ्ट देने का झांसा दिया और उन्हें अपनी कार में बैठाकर एक चार मंजिला मकान में ले गया. वहां केवल ऊपरी मंजिल बनी हुई थी और उसी में बच्चों को कैद कर दिया गया. उनके हाथकड़ी लगा दी गईं और मुंह पर टेप चिपका दिया गया. इसके बाद उसने एक बच्चे अंगद की मां को कॉल करके अपहरण की जानकारी दी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










