'गाने बैठे गाना, सामने समधन है...',शादी में 'हम आपके हैं कौन' का गजब रिक्रिएशन, Video
AajTak
इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की फैमिली ने 1994 की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के मशहूर गाने 'सामने समधन है' का शानदार रीक्रिएशन किया है. वीडियो देखने वाले लोगों के नॉस्टेलॉजिक पल दे दिया है.
इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भरमार है, जो वेडिंग सीजन के जश्न की झलकियां पेश कर रहे हैं. कुछ वायरल क्लिप्स में दुल्हन की विदाई के इमोशनल पल कैद किए गए हैं, तो कहीं दूल्हे के नखरे का वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं, शादी की महफिल में दूल्हा-दुल्हन की हल्की-फुल्की नोकझोंक के वीडियो भी सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया की फीड में ऐसे कई वीडियो आपकी टाइमलाइन पर जरूर दिखे होंगे.
इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की फैमिली ने 1994 की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के मशहूर गाने 'सामने समधन है' का शानदार रीक्रिएशन किया है. इस गाने में रीमा लागू, आलोक नाथ और अनुपम खेर के बेहतरीन अभिनय ने इसे यादगार बना दिया था.यह गाना शादी समारोहों का हमेशा से खास हिस्सा रहा है. वीडियो देखने वालों को नॉस्टेलजिया से भर दिया है
हाल ही में इंस्टाग्राम यूजर संजना रोहाणी ने एक क्लिप शेयर की, जिसमें हर्षित और खुशी की फैमिली ने अपनी शादी के फंक्शन में इस आइकॉनिक गाने को रीक्रिएट किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैमिली के एक सदस्य ने अनुपम खेर के अनोखे डांस मूव्स की नकल की, जिससे यह परफॉर्मेंस और भी मजेदार हो गई है.
देखें वायरल वीडियो
इस गाने का फिल्मांकन रेणुका शहाणे के किरदार पूजा की शादी के दौरान हुआ था. दूल्हा-दुल्हन की फैमिली के बीच हल्के-फुल्के मजाक और शरारतों से भरा यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसता है. इस गाने को हारमोनियम और मजेदार डांस मूव्स ने और खास बना दिया था.
'हमारी शादी में ऐसा कुछ क्यों नहीं हुआ'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











