
गाजियाबाद से डॉली शर्मा, गुना से यादवेंद्र सिंह को टिकट... कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट
AajTak
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों ने देश भर की लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है. अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 8वीं लिस्ट जारी कर दी है. इसमें चार राज्यों के 14 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. गाजियाबाद से डॉली शर्मा, विदिशा से प्रताप भानू मैदान में हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने अपनी 8वीं लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस ने इस लिस्ट में 4 राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में झारखंड एवं मध्य प्रदेश से तीन-तीन और तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश से चार-चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इस तरह से अब तक कांग्रेस ने अब तक अपने कुल 213 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
8वीं लिस्ट में इन नेताओं को मिला टिकट
अब तक कुल 213 प्रत्याशियों की घोषणा
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 8 मार्च को जारी की थी. उसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी शामिल था. इसके चार दिन बाद यानी 12 मार्च को कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी. उस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था.
इसके बाद 22 मार्च को कांग्रेस ने 57 उम्मीदवारों के नाम की तीसरी सूची जारी की थी. 23 मार्च को जारी चौथी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. पांचवीं सूची 24 मार्च को जारी की थी, इसमें राजस्थान की दो और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है.
कांग्रेस ने 25 मार्च को अपनी छठी लिस्ट जारी कर छह प्रत्याशियों को नाम का ऐलान किया था. 26 मार्च को जारी 7वीं लिस्ट में 5 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था. इस तरह से अब तक कांग्रेस कुल 209 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










