
गाजियाबाद में बेटे ने बुजुर्ग मां को उतारा मौत के घाट, नशे के लिए रोज मांगता था पैसे
AajTak
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार डाला. बताया जा रहा है कि बेटा नशे का आदी था और आए दिन नशा करने के लिए मां से पैसे मांगता था. जिसको लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मामला लोनी के निठोरा रोड स्थित अमन गार्डन कॉलोनी का है. बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था. आए दिन नशा करने के लिए वह अपनी मां से पैसे मांगता था. इसका विरोध मां अक्सर करती थी. विरोध करने पर वह अपनी मां से रोजाना झगड़ा भी करता था. आशंका जताई जा रही है कि पैसे ना देने पर बेटे ने उसकी हत्या कर दी.
इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू कर दी.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 24 साल का शाहरुख अपनी मां दिलशाद बेगम के साथ रहता था. शाहरुख नशे का आदी था और अक्सर नशे में घर में विवाद करता था. नशे के लिए वह अपनी मां से पैसे भी मांगता था. झगड़े से अजीज आकर दिलशाद बेगम अपनी बेटी के यहां तीन से चार दिन पहले चली गई थी. पड़ोसियों को भी जानकारी नहीं है कि वह किस समय वापस आई.
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 63 वर्षीय दिलशाद बेगम नाम की एक महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी. उनका बेटा शाहरुख नशा करने का आदी था. मां के विरोध करने पर अक्सर वह झगड़ा करता था. नशे के लिए पैसे मांगे जाने को लेकर मां से झगड़ा हुआ और घर में रखे धारदार हथियार से अपनी मां के गर्दन पर वार कर दिया. दिलशाद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई. इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिली तो पुलिस को सूचित किया गया. फिलहाल आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






