
गाजियाबाद में नाबालिग बेटी ने ज्वेलर पिता की हत्या की, फिर कार में रखा शव और सुनसान जगह छोड़ आई
AajTak
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के मधुबन बापूधाम में रहीसपुर रोड पर एक 38 साल के शख्स का शव सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी कार में मिला था. शव लहूलुहान हालत में वैगनआर कार की पिछली सीट पर पड़ा था. मरने वाले की पहचान अमित वर्मा (ज्वेलर) के रूप में हुई.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को ज्वलेर की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने दावा किया है कि ज्वेलर को उसकी ही नाबालिग बेटी ने पत्थर से हमला करके मारा था. उसके बाद मां की मदद से शव को कार में रखा और सुनसान जगह पर छोड़ आई थीं. पुलिस ने इस घटना का चंद घंटे में ही खुलासा कर दिया.
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के मधुबन बापूधाम में रहीसपुर रोड पर एक 38 साल के शख्स का शव सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी कार में मिला था. शव लहूलुहान हालत में वैगनआर कार की पिछली सीट पर पड़ा था. मरने वाले की पहचान अमित वर्मा (ज्वेलर) के रूप में हुई. कार नंबर की मदद से पुलिस उसके घर पहुंची, जहां सीढ़ियों पर खून के निशान और खून से सना पत्थर का बट्टा मिला. ऐसे में पुलिस को मामला समझते हुए देर नहीं लगी.
अवैध संबंध बनाते वक्त पत्नी को करता था वीडियो कॉल
पुलिस ने बताया कि अमित वर्मा नोएडा में ज्वेलर्स का काम करता था. उसके अपनी ही दुकान पर काम करने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध थे, इसकी जानकारी पत्नी और बच्चों को हो गई थी. अमित उस महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पत्नी को वीडियो कॉल करता था और घर में लड़ाई झगड़ा करता था.
बेटी ने गुस्से में पत्थर मारा, फिर कार में रखा शव
बीती रात करीब 1 बजे अमित का घर में पत्नी से फिर से झगड़ा हो गया, जिस पर अमित की 16 साल की नाबालिग बेटी को गुस्सा आ गया और उसने पिता के सिर में पत्थर का बट्टा मारकर हत्या कर दी. उसके बाद शव को कार में रखकर कमला नेहरू नगर इलाके में रहीसपुर रोड पर सुनसान जगह पर छोड़ दिया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









