गाजियाबाद: महिला ने IVF से एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म
AajTak
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. यूपी में नई जनसंख्या नीति जारी होने के एक दिन बाद ही महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. यूपी में नई जनसंख्या नीति जारी होने के एक दिन बाद ही महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है. डॉक्टरों ने बताया कि मां और चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इन बच्चों का जन्म IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से हुआ है. बता दें, इस प्रक्रिया का प्रयोग पहली बार 1978 में इंग्लैंड में हुआ था. डॉक्टर शशि अरोड़ा और डॉक्टर सचिन दुबे की देख-रेख में महिला का सफल ऑपरेशन हुआ. चार बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं. पिछले कुछ सालों में देश में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का चलन बढ़ा है. जो लोग प्राकृतिक तरीके बच्चा पैदा नहीं कर पाते. ऐसे लोग विट्रो फर्टिलाइजेशन नाम की तकनीक से माता-पिता का सुख लेते हैं. दुनिया में पहला टेस्ट ट्यूब बेबी 1978 में ब्रिटेन में पैदा हुआ था.
इंडिगो की फ्लाइट्स के लगातार कैंसिल और घंटों की देरी के बीच यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर स्थिति बेहद अव्यवस्थित रही. कई यात्रियों ने शिकायत की कि न तो समय पर कोई अनाउंसमेंट किया गया और न ही देरी की सही वजह बताई गई. मदद के लिए हेल्प डेस्क और बोर्डिंग गेट पर बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें स्टाफ का कोई ठोस सहयोग नहीं मिला.

'रात को हमारे फ्लैट में दो लड़कियां आईं थीं...', लड़कों को भारी पड़ा दोस्तों को बुलाना, बताया किस्सा
बेंगलुरु की हाउसिंग सोसाइटी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दो बैचलर युवक पर उसके मकान मालिक ने 5000 का जुर्माना सिर्फ इसलिए लगा दिया क्योंकि उसके रूम पर दो लड़कियां रात में रुकी थीं.

Aaj 5 December 2025 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 5 दिसंबर 2025, दिन- शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र सुबह 11.46 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष राशि में रात 22.15 बजे तक फिर मिथुन में, सूर्य- वृश्चिक राशि में, अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.51 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.54 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










