
गाजियाबाद: बच्ची के सिर पर लगाई बंदूक, महिलाओं से उतरवाई ज्वेलरी और मुंह पर चिपका दिया टेप
AajTak
गाजियाबाद से लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर दिनदहाड़े घर में घुसकर पिस्तौल दिखाकर महिला और बच्चों को बंधक बनाया और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने थाना सिहानी गेट इलाके के नेहरू नगर थर्ड में दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाया. बदमाशों ने बिल्डर के घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूटपाट की. बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है और सभी के हाथों में चाकू और पिस्तौल थी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. लूट की इस घटना के बाद गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. बताया जा रहा है कि बदमाश चार लाख नगद और लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हुए हैं. फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाकर जांच कराई गई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










