
गाजियाबाद: पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने पर स्वामी यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री व अन्य महापुरुषों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसी वजह से गाजियाबाद के थाना मसूरी पर केस दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है, उनका विवादित बयान. जहरीले बोल बोलने वाले स्वामी यति नरसिंहानंद के खिलाफ गाजियाबाद में FIR दर्ज हुई है.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती प्रधानमंत्री व अन्य महापुरुषों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे. इसी वजह से गाजियाबाद के थाना मसूरी पर केस दर्ज किया गया. साथ ही इस मामले के आगे की तहकीकात भी जारी है. सितंबर महीने में भी उन्होंने कहा था कि मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए, ताकि बच्चों के दिमाग से वायरस निकल सके. उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भी मजाक बताया था.
महात्मा गांधी के खिलाफ भी गलत बयानबाजी
यह पहला मौका नहीं है जब यति नरसिंहानंद चर्चाओं में आए हों. इससे पहले भी वह गलत बयानबाजी के चलते कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं. जुलाई महीने में ही यति ने महात्मा गांधी को हिंदुओं की मौत का जिम्मेदार बताया था. यति ये कहते नजर आ रहे थे कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता ना कहा जाए इसके लिए वो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे.
कौन हैं नरसिंहानंद सरस्वती?
यति नरसिंहानंद सरस्वती गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत हैं. उन्हें अखिल भारतीय संत परिषद का राष्ट्रीय संयोजक भी बताया जाता है. इसके अलावा उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने रूस में पढ़ाई की है और मॉस्को व लंदन समेत कई जगहों पर काम भी किया है. वह समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रह चुके हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










