
गाजियाबाद: केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत बाद पाया काबू
ABP News
इंदिरापुरम में केमिकल से भरे एक टैंकर में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
गाजियाबाद. इंदिरापुरम में वसुंधरा फॉर्म हाउस के पास केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने के कारण आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इस घटना में टैंकर चालक जख्मी हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने की घटना प्रह्लाद गढ़ी गांव के पास हुई है. जिस जगह पर आग लगी है वहां पंजाब एंड सिंध बैंक भी है. आग इतनी भीषण थी कि इसने बैंक के पिछले हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि जहा पर टैंकर खड़ा था वहां, केमिकल का गोदाम भी है. मौके पर जब फायर कर्मचारी पहुंचे तो केमिकल से भरे ड्रम फट रहे थे.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












