
गाजियाबाद: एंबुलेंस नहीं मिलने पर HIV मरीज को ठेले पर ले जाना पड़ा, डॉक्टर पर एक्शन
AajTak
एचआईवी पीड़ित महिला को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ चुका है. इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए. इस जांच में एक डॉक्टर और वार्ड बॉय दोषी पाया गया है.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एचआईवी पीड़ित महिला को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ चुका है. इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल साहिबाबाद की रहने वाली 40 वर्षीय महिला को टीवी का संक्रमण था, जिसकी जांच में महिला को एचआईवी की भी पुष्टि हुई थी.
एचआईवी की पुष्टि होने पर बीते बुधवार को महिला मरीज को गाजियाबाद के जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर बुलाया गया था. परिजनों का कहना था कि एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर ले जाना पड़ा और जिला अस्पताल में उन्हें एंबुलेंस या स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं मिल पाई. वीडियो वायरल होने पर महिला को स्ट्रेचर और एम्बुलेंस का इंतजाम कराया गया.
इस वीडियो का संज्ञान सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिया और ट्वीट पर जांच कर कार्रवाई की बात कही. इसके बाद गाजियाबाद सीएमओ भवतोष शंखधर ने तीन डॉक्टरों के पैनल को मामले की जांच सौंपी. डॉ. एके दीक्षित, डॉ. संतराम वर्मा और डॉ. पंकज शर्मा की एक समिति बनाकर पूरे मामले की जांच कराई गई.
इस जांच में जिला अस्पताल में संविदा पर काम कर रहे डॉक्टर शील वर्मा और वार्ड बॉय मयंक को जांच में दोषी माना गया, जिसपर सीएमओ ने डॉक्टर शील वर्मा के खिलाफ शासन को सेवा समाप्त करने की संस्तुति भेज दी. वहीं वार्ड बॉय पर खुद एक्शन लिया और उसकी सेवा समाप्त कर दी गई.
इस मामले में पीड़ित महिला की बेटी ने कहा कि मां का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था जिसे टीबी थी, जिसकी जांच में मां को एचआईवी होने का पता चला. मां को अस्पताल लेकर आए. पहले स्ट्रेचर और एम्बुलेंस नहीं मिली, फिर घंटे भर बाद दी गई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










