
गाजियाबादः स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, इन रूटों पर सावधानी से जाएं
AajTak
स्वतंत्रता दिवस को लेकर धूमधाम से तैयारियां की जा रही हैं. 13 अगस्त को दिल्ली में फुल ड्रेस रिहर्सल होना है. लेकिन इसे देखते हुए दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. डायवर्जन आज रात 10 बजे से शुरू हो जाएगा. यूपी गेट, आनन्द विहार, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन, भोपुरा से किसी भी प्रकार के भारी वाहन बस, ट्रक और छोटे कॉमर्शियल वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. दरअसल, दिल्ली में 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन होना है. इसके चलते 12 अगस्त की रात 10 बजे से 13 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इसके साथ ही 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात को डायवर्ट किया जाएगा.
इस तरह से होगा डायवर्जन
यूपी गेट, आनन्द विहार, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन, भोपुरा से किसी भी प्रकार के भारी वाहन बस, ट्रक और छोटे कॉमर्शियल वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. सभी वाहन लोनी होते हुए गन्तव्य तक जा सकेंगे.
पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से आने वाले सभी प्रकार के भारी और छोटे वाहन जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वो दुहाई पैरीफेरल से नीचे उतरकर एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोलचक्कर, नागद्वार से लोनी होते हुए जा सकेंगे. वहीं बुलन्दशहर, लालकुआं की तरफ से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन दुहाई पैरीफेरल से नीचे उतरकर एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोलचक्कर, नागद्वार से लोनी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
मेरठ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेन्शन, रोटरी गोलचक्कर नागद्वार से लोनी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
यूपी गेट से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को मोहननगर की ओर डायवर्ट कर मोहननगर से बीकानेर गोलचक्कर, भोपुरा, लोनी होते हुए गन्तव्य को भेजा जाएगा. किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर किया जा सकता है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










