
गाजियाबादः बारिश में सड़क पर कार से किया था स्टंट, अब पुलिस ने किया 20-20 हजार का चालान
AajTak
मामला गाजियाबाद के विजय नगर इलाके का है. जहां प्रताप विहार में तीन कारों में सवार युवक बारिश में स्टंट कर रहे थे. बाद में उनका एक वीडियो वायरल हो गया. जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस का सायरन बजाते हुए चल रहे हैं और कार की खिड़कियों से निकल कर हंगामा कर रहे हैं.
यूपी के गाजियाबाद में बारिश के दौरान तीन कारों में सवार युवकों के स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आरोपी चलती हुई कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर शोर शराबा कर रहे हैं. साथ ही उनके वाहनों में अवैध रूप से पुलिस के सायरन का इस्तेमाल किया जा रहा है. आरोपी तीन वाहनों में सवार होकर सायरन बजाते हुए जा रहे हैं. इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तीनों वाहनों का 20-20 हजार रुपये का चालान किया है. गाजियाबाद के प्रताप विहार में 3 कारों से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ. जिसमें आरोपी कार की खिड़कियों से निकल कर हंगामा करते और सायरन बजाते हुए चल रहे हैं. वीडियो का संज्ञान लेते हुए @Gzbtrafficpol ने 3 गाड़ियों का 20-20 हजार रुपये का चालान किया है. @ghaziabadpolice @Uppolice pic.twitter.com/KN9m13krY4
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








