
गाजा में भुखमरी को लेकर ट्रंप ने खारिज किया नेतन्याहू का दावा, कहा- इसे झुठला नहीं सकते
AajTak
ट्रंप ने कहा कि गाजा में जो हालात हैं, वो दिखते हैं. बच्चों की हालत देखी है आपने? वो सचमुच भुखमरी है. आप इसे झूठा साबित नहीं कर सकते. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका गाजा में खाद्य सहायता भेजेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि मानवीय सहायता वितरण में कोई रुकावट न आए.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी में भुखमरी को लेकर इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दावे को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया. नेतन्याहू ने हाल ही में दावा किया था कि गाजा में कोई भुखमरी नहीं है, जिसे ट्रंप ने झूठा और अस्वीकार्य बताया है.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि गाजा में जो हालात हैं, वो दिखते हैं. बच्चों की हालत देखी है आपने? वहां सचमुच भुखमरी है. आप इसे झूठा साबित नहीं कर सकते. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका गाजा में खाद्य सहायता भेजेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि मानवीय सहायता वितरण में कोई रुकावट न आए.
उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत खाद्य सामग्री है, हम उसे वहां भेजेंगे. हमें वहां की बाधाएं हटानी होंगी, चाहे वो हमास ने लगाई हों या किसी और ने... वो लाइनें हटानी होंगी. वहां खाने का भंडारण तो है, लेकिन लोग चीख रहे हैं क्योंकि उन्हें वह खाना नहीं मिल रहा.
ट्रंप की ये टिप्पणी नेतन्याहू के रविवार के बयान के ठीक विपरीत है, जिसमें इज़रायली प्रधानमंत्री ने यरूशलम में एक सम्मेलन के दौरान कहा था कि गाजा में कोई भुखमरी नहीं है, हमारा युद्ध लक्ष्य बंधकों की रिहाई और हमास की सैन्य व प्रशासनिक क्षमताओं का पूर्ण विनाश है.क्या कहती हैं रिपोर्ट्स? हालांकि अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई नेतन्याहू के दावों से अलग तस्वीर पेश कर रही हैं. अल जज़ीरा ने गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में भूख और कुपोषण से कम से कम 14 फिलिस्तीनियों की मौत हुई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. अक्टूबर 2023 में इज़रायली सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 147 लोग भुखमरी से मारे जा चुके हैं, जिनमें 88 बच्चे शामिल हैं.
इज़रायल ने लगाए कड़े प्रतिबंध
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतर मौतें हालिया हफ्तों में हुई हैं, क्योंकि गाजा में मानवीय राहत सामग्री की आपूर्ति पर इज़रायल ने कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. मार्च में इज़रायल ने गाजा पर पूर्ण नाकाबंदी लागू की थी, जिसे मई में थोड़ी राहत दी गई, लेकिन उसके बाद भी बेहद सीमित सहायता ही प्रवेश कर पाई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






