
गांधी हत्या से गुजरात दंगे तक... NCERT ने क्या बदला जिस पर विवाद हो रहा है?: दिन भर, 5 अप्रैल
AajTak
NCERT की किताबों से गांधी हत्या और गुजरात दंगे से जुड़ी बातें क्यों हटाई जा रही हैं, केविड के बढ़े हुए केसेज़ क्या आहट हैं चौथे फ़ेज के आने का, उपाय क्या है, पेपर लीक मामला क्या है जिसके कारण तेलंगाना में बीजेपी के मुखिया की गिरफ़्तारी हुई, इज़राइल के अल अक़्सा मस्जिद के भीतर पुलिस का जाना क्यों है बड़ी बात, सुनिए 'दिन भर' में प्रड्यूस- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्स- अमृत रज्जी डिस्क्लेमर- इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए विचार एक्स्पर्ट के निजी हैं.
गांधी हत्या से जुड़ी बातें पाठ्यक्रम से बाहर
वैसे तो अकादमिक खबरें,अकादमिक जगत से जुड़े बदलाव सुर्खियों में कम ही जगह पाती हैं लेकिन कल एनसीईआरटी की नई छप के आई किताबों से राजनीति से लेकर अकैडेमिक्स तक बवाल मचा हुआ है.
दो प्रमुख बातें हैं इन बदलावों से जुड़ी हुई .
राजनीति विज्ञान की पुरानी पाठ्य पुस्तक से वो पक्तियां हटाई गईं जिसमें उल्लेख है कि गांधी उन लोगों द्वारा विशेष रूप से नापसंद किए जाते थे जो चाहते थे भारत एक हिंदुओं का देश बन जाए जैसे कि पाकिस्तान मुसलमानों के लिए बना था. और इसी वजह से उनकी हत्या हुई.
इसके अलावा एनसीईआरटी ने 12वीं राजनीतिक विज्ञान की किताब से NCERT ने गुजरात दंगों के साथ ही अन्य विषयों को भी हटाया है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









