
गांधीनगर में शर्मनाक कांड: ताइक्वांडो कोच ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
गांधीनगर में ताइक्वांडो कोच संजय वाघेला को 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कोच ने स्टेट चैंपियनशिप और अहमदाबाद के कैफे में पीड़िता को धमकाकर जबरदस्ती की. पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में गर्भवती होने का पता चला, जिससे मामला उजागर हुआ. पुलिस ने पोक्सो एक्ट और IPC 376 के तहत केस दर्ज किया है.
गुजरात के गांधीनगर में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक ताइक्वांडो कोच को गिरफ्तार किया है. नाबालिग पीड़िता के पिता ने गांधीनगर के रांदेसन स्थित एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल में पार्ट टाइम ताइक्वांडो कोचिंग देने वाले संजय वाघेला के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने ताइक्वांडो कोच संजय वाघेला को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पिछले साल संजय ने इस नाबालिग छात्रा से ताइक्वांडो सिखाने के लिए संपर्क किया था, जिसके बाद उसने छात्रा को ताइक्वांडो की कोचिंग दी. कोचिंग के बाद जब जून 2024 में कोलवाड़ा में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप थी, तो उसने छात्रा को वॉशरूम में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उस समय उसने 16 वर्षीय छात्रा को यह बात किसी को न बताने की धमकी दी थी.
ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में तीन साल की बच्ची से रेप, गंभीर हालत में पीड़िता अस्पताल में भर्ती
इसके बाद उसने उसे दूसरी बार अहमदाबाद के एक कैफे में मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद उसने उसे धमकाकर फिर से दुष्कर्म किया. परिजनों को इस बात की कोई भनक नहीं लगी, लेकिन 13 फरवरी 2025 को नाबालिग लड़की के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए. वहां पता चला कि लड़की गर्भवती है. इसके बाद परिजनों ने बेटी को समझाया और पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया.
मामले में पुलिस ने कही ये बात
इसके बाद लड़की के पिता ने कोच संजय के खिलाफ गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता के मुताबिक उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया. पहली बार स्टेट चैंपियनशिप के दौरान और दूसरी बार उसे धमकाकर बुलाया गया. इसके आधार पर आरोपी संजय वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है. आईपीसी 376 और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










