
गांधीनगर में मां हीराबेन से मिलने पहुंचे PM मोदी, देखें वीडियो
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. शनिवार को वे गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल लिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. शनिवार को वे गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल लिया. इससे पहले पीएम 18 जून को मां हीराबेन के जन्मदिन पर मिलने पहुंचे थे और आशीर्वाद लिया था.
बता दें कि 18 जून को पीएम मोदी का मां हीराबेन का 100वां जन्मदिन मनाया गया था. मोदी ने करीब 30 मिनट मां के साथ गुजारे थे. इस दौरान उन्होंने मां के चरण धोए और मिठाई खिलाई थी. उसके बाद मां का आशीर्वाद लिया था.
बता दें कि इससे पहले कोरोना महामारी के कारण पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से दो साल तक नहीं मिल पाए थे. पीएम मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर के बाहरी इलाके रायसन में अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर में रहती हैं. पीएम मोदी ने मां के जन्मदिन पर उनके साथ भोजन भी किया था. उन्होंने खिचड़ी खाई थी.
आज जब प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने पहुंचे तो इलाके के कई लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए. ये लोग पीएम मोदी को देखने पहुंचे थे.
पीएम मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने पहले दिन साबरमती नदी पर फुट ओवरब्रिज 'अटल ब्रिज' का उद्धाटन किया है. इसके साथ ही गुजरात राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की नई बिल्डिंग का लोकार्पण किया है. रविवार को पीएम मोदी कच्छ के अंजार कस्बे में वीर बालक स्मारक का भी अनावरण करेंगे.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










