
'गवर्नर हाउस घेरने वाले BJP नेता पंजाब विरोधी,' CM मान का कैप्टन अमरिंदर पर हमला
AajTak
पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी विपक्षी नेताओं के निशाने पर है. बीजेपी और शिअद ने भगवंत मान सरकार पर कानून व्यवस्था नियंत्रण में नहीं होने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता फतेह जंग बाजवा ने आप पर राज्य को चलाने में सक्षम नहीं होने का आरोप लगाया. शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज के पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत भाजपा नेताओं पर हमला बोला और राज्य में 'राज्यपाल शासन' की मांग करने का आरोप लगाया. मान ने कहा कि लोग जानते हैं कि ये नेता हमेशा पंजाब विरोधी रहे हैं. वहीं, मान सरकार पर बीजेपी, शिअद नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है.
बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार विपक्ष के निशाने पर है. बीजेपी समेत विपक्षी दलों के नेता राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का आरोप लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री की राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से भी अनबन चल रही है. ऐसे में राज्य का सियासी माहौल गरम देखने को मिल रहा है.
राज्यपाल और सीएम के बीच भी चल रही है अनबन
पिछले हफ्ते राज्यपाल ने संकेत दिया कि उन्हें विधानसभा के बजट सत्र को बुलाने की कोई जल्दी नहीं है. गवर्नर ने मुख्यमंत्री की तरफ से राजभवन भेजे गए पत्र की भाषा पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने सीएम की 'अपमानजनक प्रतिक्रिया' पर आपत्ति जताई और कानूनी पहलुओं पर विचार करने की बात कही थी. इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल को पत्र भेजकर बताया था कि पंजाब कैबिनेट ने 3 मार्च से विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया है. हालांकि, राज्यपाल ने अब तक इस फैसले को मंजूरी नहीं दी है.
मान ने कहा- राजभवन घेर रहे हैं बीजेपी नेता
अब मान ने ट्वीट कर कहा- कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, केवल ढिल्लों, बलबीर सिंह सिद्धू, फतेह जंग बाजवा, राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी अक्सर राज्यपाल आवास के आसपास देखे जा सकते हैं. ये लोग पंजाब में राज्यपाल शासन की बात कर रहे हैं. पंजाब के लोग जानते हैं कि वे हमेशा पंजाब विरोधी रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










