
'गली में मास्क लगाकर निकलता हूं, लोग परेशान करते हैं', 160 रुपये की सेल लगाने वाले वायरल मुल्ला जी ने छोड़ दी नौकरी
AajTak
दिल्ली के सीलमपुर मार्केट में कपड़े की दुकान करने वाले छोटे कद के मुल्ला जी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुके हैं. इसकी वजह से उन्हें आसपास के गांव-गली के लोग बखूबी पहचान गए हैं. यहां तक कि इलाके के शरारती लड़के उन्हें परेशान भी कर रहे हैं, जिससे तंग आकर उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर मार्केट में 160 रुपये की सेल लगाने वाले आमिर उर्फ मुल्लाजी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. एक दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने मुल्लाजी को सोशल मीडिया पर देखा, लेकिन रातो-रात स्टार बने आमिर को जितनी तेजी से प्रसिद्धि मिली, उतनी ही तेजी से आमिर की मुश्किलें भी बढ़ना शुरू हो गई.
बता दें कि आमिर उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित चौहान बांगर इलाके में एक किराए के मकान में रहते हैं. वो अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए सीलमपुर स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर नौकरी कर रहे थे और ग्राहकों को लुभाने के लिए एक अलग ही अंदाज में 160 रुपये की आवाज लगाकर ग्राहकों को बुलाते थे. किसी ने इनका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया.
घर से मास्क लगाकर निकलते हैं मुल्लाजी
इसके बाद मुल्लाजी उर्फ आमिर एक रात में इतना प्रसिद्ध हो गए कि सोशल मीडिया पर उनकी तरह आवाज लगा कर रील्स बनाई जाने लगीं. इस समय हालत ये है कि मुल्लाजी को अपने घर से बाहर निकलने के लिए चेहरे पर मास्क लगाना पड़ता है ताकि इलाके के लोग उन्हें पहचान न सकें.
गलियों में घेर लेते हैं शरारती
हालांकि छोटा कद होने की वजह से लोग उन्हें पहचान लेते हैं और कुछ शरारती किस्म के लड़के उन्हें जबरदस्ती पकड़कर 160 रुपये में कपड़े की आवाज लगवाते हैं. जब मुल्लाजी इसका विरोध करते हैं तो वो लड़के बदतमीजी करने लगते हैं और कपड़े खींचने लगते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आने के बाद मुल्लाजी की मुश्किल ज्यादा बढ़ गईं. फिलहाल मुल्लाजी ने रेडीमेड दुकान से काम छोड़ दिया है और अब नए काम की तलाश कर रहे हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









