
गलवान शहीद के पिता की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, राजनाथ ने नीतीश से की बात
AajTak
बिहार के वैशाली के कजरी बुजुर्ग गांव में राज कपूर सिंह ने घर के सामने स्थित सरकारी जमीन पर शहीद बेटे जय किशोर सिंह का स्मारक बनाया था. स्मारक बनाने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने शहीद के पिता को ना सिर्फ बुरी तरह से पीटा, बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था.
गलवान हिंसा में शहीद हुए जय किशोर सिंह के पिता की बिहार पुलिस द्वारा पिटाई और गिरफ्तारी के मामले में सियासी बवाल मच गया है. बीजेपी ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात कर नाराजगी व्यक्त की.
दरअसल, बिहार के वैशाली के जंदाहा थाने के कजरी बुजुर्ग गांव में राज कपूर सिंह ने घर के सामने स्थित सरकारी जमीन पर शहीद बेटे जय किशोर सिंह का स्मारक बनाया था. स्मारक बनाने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने शहीद के पिता को ना सिर्फ बुरी तरह से पीटा, बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था.
विधानसभा में उठा मुद्दा
उधर, बीजेपी विधायकों ने जोर शोर से इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया. इतना ही नहीं बीजेपी ने नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते हुए माफी की मांग की. बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. बीजेपी ने राज्य सरकार पर शहीद के पिता को अपमानित करने का आरोप लगाया.
शहीद बेटे की याद में स्मारक बनाना गलत नहीं- बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने आजतक से बातचीत में कहा, राज्य पुलिस ने शहीद के परिवार के खिलाफ गलत काम किया और बेटे की याद में स्मारक बनाना गलत नहीं है. संजय सरावगी ने कहा, शहीद के परिवार को अपमानित करने के लिए नीतीश कुमार को माफी मांगना चाहिए.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








