
गलती से चेहरे पर लगा माइक, फिर ट्रंप ने रिपोर्टर को ऐसा घूरा... वीडियो वायरल
AajTak
एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रिपोर्टर का बूम माइक गलती से डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे से टकरा गया. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और साजिश की थ्योरियां छा गईं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रेस ब्रीफिंग में रिपोर्टर्स से बात कर रहे थे, तभी एक रिपोर्टर का जोश ज्यादा ही बढ़ गया और उसका बूम माइक सीधे ट्रंप के चेहरे से टकरा गया. ये मजेदार लेकिन अजीब पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.
वीडियो में दिख रहा है कि माइक लगते ही ट्रंप ने नाराजगी से रिपोर्टर की तरफ घूरा और भौहें चढ़ाईं. यह घटना वॉशिंगटन डीसी से उनकी रवानगी से पहले हुई, जब वह गाजा संकट पर सवालों का जवाब दे रहे थे.
ट्रंप ने किया मजाक
ट्रंप अपनी फौरन प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस बार भी मौके को छोड़ा नहीं और मजाकिया लहजे में बोले, 'आज इसने टीवी पर जगह बना ली, ये अब खुद ही बड़ी खबर बन गई है.' फिर हंसते हुए बोले, 'क्या तुमने देखा ये?'
इस अजीब घटना और ट्रंप के एक्सप्रेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं. कुछ लोगों ने मजाक बनाया तो कुछ ने इसे लेकर साजिश की थ्योरी गढ़नी शुरू कर दी.
एक यूजर ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'अगर ट्रंप कुछ घंटों में रहस्यमयी तरीके से बीमार पड़ते हैं, तो मैं इस माइक वाली रिपोर्टर को जिम्मेदार मानूंगा!' एक और यूजर ने लिखा, 'इसकी जांच होनी चाहिए. हो सकता है कि माइक पर जहर हो. मजाक लग रहा होगा, लेकिन कुछ भी हो सकता है!'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









