
'गलती से चला गया मैसेज', सलमान को धमकाने वाले ने मांगी माफी, कहा था- बाबा सिद्दीकी से बुरा हाल होगा...
AajTak
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को कुछ दिन बाद उसी व्हाट्सएप नंबर से एक और मैसेज मिला जिसमे धमकी देने वाले शख्स ने माफी मांगी. मैसेज करने वाले ने कहा कि उससे यह मैसेज गलती से गया और इसके लिए वो माफी चाहता है. फिलहाल पुलिस को इस मैसेज करने वाले शख्स की लोकेशन झारखंड में मिली है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम वहां पहुंची है.
बॉलीवुड के दंबग सलमान खान को पिछले हफ्ते एक धमकी मिली थी. ये धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई थी. इस केस में अब बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी मिली है कि धमकी देने वाले ने माफी मांगी है.
सलमान को धमकाने वाले मांगी माफी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को कुछ दिन बाद उसी व्हाट्सएप नंबर से एक और मैसेज मिला जिसमे धमकी देने वाले शख्स ने माफी मांगी. मैसेज करने वाले ने कहा कि उससे यह मैसेज गलती से गया और इसके लिए वो माफी चाहता है. फिलहाल पुलिस को इस मैसेज करने वाले शख्स की लोकेशन झारखंड में मिली है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम वहां पहुंची है.
मैसेज करने वाले ने खुद को बताया था कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी है. उसने दावा किया था कि वो सलमान और लॉरेंस के बीच सुलह करवा देगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर जो धमकी भरा मेसेज मिला था,उसमे कहा गया था कि अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी,
यह मैसेज करने वाले ने दावा किया था कि वो सलमान और लॉरेंस गैंग में सुलह करवा देगा जिसके लिए उसने पैसे मांगे और चेतावनी देता है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.
मैसेज में क्या धमकी दी थी?

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








