
'गलती मैंने की, PM मोदी पर मत निकालें अपना गुस्सा...', परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज से फिर मांगी माफी
AajTak
क्षत्रिय समुदाय के लगातार विरोध के बाद भी परषोत्तम रूपाला ने अपना नामांकन वापिस नहीं लिया. उसके बाद से गुजरात में क्षत्रिय समुदाय धर्म रथ निकालकर, भगवे झंडे के साथ बीजेपी के सभी उम्मीदवारों का विरोध कर रहा है. क्षत्रिय पुरुष बीजेपी की सभाओं में पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं. क्षत्रिय महिलाएं रूपाला के विरोध में उपवास कर रही हैं.
गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला ने एक बार फिर इस समुदाय से माफी मांगी है. जसदन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रूपाला ने कहा, ‘गलती मैंने की थी, सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है. मेरा कोई गलत इरादा नहीं था, मैंने क्षत्रिय समुदाय के बीच में जाकर क्षमा याचना की, उन्होंने मुझे प्रतिसाद भी दिया. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध किस लिए?'
परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समुदाय से कहा, 'आप अपने राष्ट्र के योगदान को याद करें, बीजेपी के विकास में भी आपका बड़ा योगदान याद रहा है. 18 घंटे काम कर करने वाले पीएम मोदी जब देश के अलावा कुछ ना सोच रहे हों, 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार समझते हों, पीएम मोदी की विकास यात्रा में अनेक क्षत्रिय साथ रहे हैं, तो उनका विरोध मेरी वजह से क्यों? मेरी गलती मैं स्वीकार करता हूं. लेकिन पीएम मोदी के खिलाफ क्षत्रिय समुदाय को खड़ा कर देना मुझे सही नहीं लगता. पीएम के खिलाफ दर्शाए जा रहे आक्रोश को लेकर पुनर्विचार करें.'
डैमेज कंट्रोल की कोशिशों के बावजूद नाराजगी बरकरार
हालांकि, बीजेपी के डैमेज कंट्रोल की तमाम कोशिशों के बावजूद गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में क्षत्रिय समुदाय में गुस्सा कम होता नहीं दिख रहा है. पिछले कुछ हफ्तों में इन राज्यों में भाजपा के खिलाफ समुदाय की ओर से नियमित विरोध प्रदर्शन देखा गया है. बताया जाता है कि भाजपा का कोर वोट बैंक राजपूत पहले दो चरण में मतदान केंद्रों से दूर रहे. बता दें कि क्षत्रिय समुदाय के लगातार विरोध के बाद भी परषोत्तम रूपाला ने अपना नामांकन वापिस नहीं लिया. उसके बाद से गुजरात में क्षत्रिय समुदाय धर्म रथ निकालकर, भगवे झंडे के साथ बीजेपी के सभी उम्मीदवारों का विरोध कर रहा है.
क्षत्रिय पुरुष बीजेपी की सभाओं में पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं. क्षत्रिय महिलाएं रूपाला के विरोध में उपवास कर रही हैं. रूपाला ने सभा के दौरान कहा, 'मैं यहां आप सभी नेताओं से आग्रह करता हूं कि आप क्षत्रिय समुदाय के नेताओं के साथ समझ का एक नया पुल बनाने का प्रयास करें. मैं चुनाव के कारण यह अपील नहीं कर रहा हूं. यह जीत और हार के बारे में भी नहीं है. यह हमारे सामाजिक जीवन के ताने-बाने को छूने वाला विषय है. मैं क्षत्रिय समाज से अनुरोध करता हूं कि इसे राजनीति से दूर रखें.'
परषोत्तम रूपाला से क्यों नाराज है क्षत्रिय समुदाय?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










