
गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाकर देखता था बाबा... स्वामी चैतन्यानंद पर दिल्ली पुलिस के कई बड़े खुलासे!
AajTak
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार को स्वामी चैतन्यानंद की सुनवाई के दौरान पुलिस और बचाव पक्ष आमने-सामने आ गए. पुलिस ने जहां हिरासत मांगते हुए यौन उत्पीड़न और डिजिटल सबूतों को छिपाने की बात रखी, वहीं बचाव पक्ष ने उन्हें साधु बताते हुए स्वास्थ्य और गरिमा का हवाला दिया.
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार को स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर हुई सुनवाई में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी बाबा पर यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं. संस्थान की लगभग 16 छात्राओं ने पूछताछ के दौरान साफ कहा है कि उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ. यही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में गुप्त रूप से कैमरे लगाए गए थे.
पुलिस के मुताबिक, ये सभी कैमरे सीधे स्वामी चैतन्यानंद के मोबाइल फोन से जुड़े हुए थे. वह छात्राओं के बाथरूम में जाते ही वीडियो देखता था. उसकी नजर ज्यादातर नई और युवा छात्राओं पर होती थी. उन्हें पहले अपने जाल में फंसाता और फिर उनके साथ बलात्कार करता. इस पूरी साजिश में उसके करीबी सहयोगी भी शामिल थे. उसने पूरे संस्थान पर कब्जा कर लिया था. अपने लोगों को अहम पदों पर नियुक्त कर दिया था.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. हालांकि, पुलिस ने लंबी हिरासत की मांग की थी. पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी दो महीने से फरार था. उसने न केवल सबूतों से छेड़छाड़ की, बल्कि शिकायतकर्ताओं को धमकाया भी था. पुलिस का कहना है कि जांच के लिए उसे दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई स्थानों पर ले जाना बहुत जरूरी है.
पहले ही दर्ज हो चुके हैं 16 लड़कियों के बयान
आरोपी के वकील ने अदालत में तर्क दिया कि सभी 16 लड़कियों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं. आरोपी किसी भी पीड़िता के संपर्क में नहीं है. उनका कहना था कि आरोपी का संपत्ति पर कोई नियंत्रण नहीं है और पुलिस उससे आखिर क्या हासिल करना चाहती है. बचाव पक्ष का यह भी कहना था कि सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है, ऐसे में हिरासत की कोई आवश्यकता नहीं है.
यह भी पढ़ें: यौन शोषण, लेडी गैंग, 'इच्छाधारी बाबा' का मायाजाल... स्वामी चैतन्यानंद की 'डर्टी पिक्चर' के 5 अध्याय

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










