गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या करने वाले आफताब को भेजा गया जेल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी
AajTak
आफताब की शनिवार को पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी. जिसके चलते उसे अम्बेडकर अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आफताब को आज ही दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा जाएगा.
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दरअसल, आज शनिवार को आफताब की पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी. जिसके चलते उसे अम्बेडकर अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आफताब को आज ही दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा जाएगा.
बता दें कि आफताब की बेहद खुफिया तरीके से पेशी हो रही है. दिल्ली पुलिस मीडिया और आम लोगों से आफताब को दूर रख रही है. दरअसल, शनिवार सुबह 10 बजे आफताब को दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था और वहां उसका मेडिकल करवाया गया था. दोपहर करीब 2:30 के आस-पास आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस फिर से अंबेडकर अस्पताल पहुंची थी. यहां उसे एक कमरे में अफताब को रखा गया. तभी उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी की प्रक्रिया हुई.
मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल सीपी/लॉ एंड ऑर्डर, जोन II सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि थाना महरौली मामले में एफआईआर संख्या 659/22 यू/एस 365/302/201 आईपीसी में आरोपी आफताब को 13 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने पॉलीग्राफ टेस्ट में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला चरण पूरा
बता दें कि पॉलीग्राफ टेस्ट का पहला चरण हो चुका है. इसमें आरोपी से केस से जुड़े 15 से 18 सवाल पूछे गए थे. अब रोहिणी स्थिति फोरेंसिक लैब में उन सवालों को पूछा जाएगा, जिनके आफताब ने अब तक ठीक से जवाब नहीं दिए. पॉलीग्राफ टेस्ट से जुड़े जानकार बताते हैं कि अगर वह सवालों के गलत जवाब देगा तो मशीन उसका झूठ पकड़ लेगी. उसके बाद उससे काउंटर सवाल पूछे जाएंगे.
जांच में अब तक क्या बरामद हुआ?

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










