
गर्लफ्रेंड पर शक हुआ तो चाकू से गोदकर कर दी हत्या, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बरकरार रखी उम्रकैद की सजा
AajTak
गिरी ने अपने बचाव में कहा था कि सामंथा और वह करीबी दोस्त थे और शादी करने वाले थे. उसके पास उसकी हत्या करने का कोई कारण नहीं था. उसने कहा कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2008 में होटल के कमरे में अपनी 20 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए बॉयफ्रेंड की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है. अभियोजन पक्ष के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था.
न्यायमूर्ति पीबी वराले और न्यायमूर्ति एसडी कुलकर्णी की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी गिरी ने युवती सामंथा पर शक करने के बाद उसकी हत्या कर दी और फिर पहले चोट पहुंचाकर और फिर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. अदालत ने कहा कि महिला के शरीर पर चोट के 19 निशान थे, जिससे साफ पता चलता है कि आरोपी ने उसे खत्म करने की योजना बनाई थी.
गिरी ने अपने बचाव में कहा था कि सामंथा और वह करीबी दोस्त थे और शादी करने वाले थे. उसके पास उसकी हत्या करने का कोई कारण नहीं था. गिरी ने कहा कि होटल मालिक के कहने पर उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है. दूसरी ओर अभियोजक प्राजक्ता शिंदे ने कहा कि गिरी को सामंथा की लॉयलटी पर संदेह था और इस तरह हत्या एक बंद कमरे में हुन द्वारा की गई थी. शिंदे ने कहा कि यह पूर्व नियोजित था और वह हथियारों से लैस था और उसने हत्या करने की अपनी योजना को अंजाम दिया था.
2012 में मिली थी उम्रकैद
अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष के सबूतों ने अपनी प्रेमिका सामंथा की हत्या में गिरी की भागीदारी और संलिप्तता की ओर इशारा किया. अदालत ने गिरी के इस तर्क को भी मानने से इनकार कर दिया कि उन पर और उनकी प्रेमिका पर तीन अज्ञात लोगों ने हमला किया था. अदालत ने फैसला सुनाते हुए मई 2012 में एक सत्र अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें गिरी को हत्या और आत्महत्या के प्रयास का दोषी ठहराया गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.
साल 2008 की हुई थी घटना

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










