
गर्मी की दस्तक! इन राज्यों में 38 डिग्री तक तापमान, जानें दिल्ली-यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
IMD Weather Forecast Today: देश के कुछ राज्यों में गर्मी का एहसास होने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ राज्यों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री पहुंच सकता है. वहीं, राजधानी दिल्ली की बात करें तो आने वाले दिनों में यहां भी तापमान में बढ़ते देखी जा सकती है. आइए जानते हैं आज के मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट.
उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ सकता है. वहीं, कोंकण, गोवा और उत्तरी कर्नाटक में अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री पहुंच सकता है. इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश भी देखने को मिल सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मैसम विभाग की मानें तो आज यानी 15 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. वहीं, तेज हवाओं से मौसम खुशनुमा रहेगा. हालांकि, 16 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं नहीं चलेंगी और आसमान साफ रह सकता है. इसी के साथ आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में बढ़त भी देखी जा सकती है.
दिल्ली के तापमान की जानकारी
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है. लखनऊ में भी तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, अगर गाजियाबद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 29 रह सकता है. गाजियाबाद में भी तेज हवाएं चल सकती हैं. 16 फरवरी से गाजियाबाद में भी आसमान साफ रहने के आसार हैं.
उत्तराखंड के मौसम का अपडेट? देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. वहीं, जोशीमठ में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. अगर नैनीताल की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है.
दिल्ली, लखनऊ, गाजियाबाद के अलावा उत्तर पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में भी कल तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो , एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है. इसका असर 17 फरवरी तक जारी रह सकता है. इसके असर से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी या बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश देखने को मिल सकती है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








